Monday, May 25, 2020

          हामिद 
ईद के मुबारक दिन
याद आई प्रेमचंद के हामिद की मुझे,
जिसने खरीदा था पिछली ईद में
एक चिमटा दादी के लिए,
पहुँच गया उसको ढूडंते ईदगाह के बाज़ार में,
रोक ना पाया अपने आंसुओं को,
जब देखा उसके हाथ में 
एक मास्क, अपनी प्यारी दादी के लिए I
                     -  डॉ. शोभा भारद्वाज